Wednesday, 13 September 2017

raspberry pi को बिना router के अपने लैपटॉप के ईथरनेट पोर्ट से कैसे कनेक्ट करे

Raspberry Pi को अपने लैपटॉप के ईथरनेट (ETHERNET) से कनेक्ट करने के लिए आपको सबसे पहली परेशानी यह आती है कि, आपके लैपटॉप के ईथरनेट पोर्ट पर कोई भी DHCP (Dynamic Host Configuration Protocol ) सर्वर नहीं चल रहा होता है, अतः वो raspberry pi को ip एड्रेस नहीं देता है जबकि आपका raspberry pi DHCP क्लाइंट मोड में होता है और वो किसी सर्वर द्वारा valid ip एड्रेस प्रदान किये जाने का इन्तजार कर रहा होता है,


Raspberry Pi को IP एड्रेस देने के लिए 

सबसे पहले अपने फ़ोन का हॉटस्पॉट on कर के उससे अपने लैपटॉप पर नेट चलाये, फिर अपने नेटवर्क कॉन्फ़िगरेशन में जा कर wifi नेटवर्क पर इन्टरनेट शेयरिंग को शुरू करें (यहाँ पर हमको एक नेटवर्क कार्ड सेलेक्ट करना होगा जिसपर इन्टरनेट शेयरिंग करी जाएगी, हम etehrnet कार्ड को सेलेक्ट करेंगे ) तो विंडोज उस etehrnet नेटवर्क कार्ड पर एक DHCP सर्वर शुरू कर देगा, वह सर्वर फिर उस पोर्ट पर कनेक्ट सभी devices (यहाँ पर एक device, raspberry pi ) को ip एड्रेस देने का काम करेगा और हमारा काम हो जायेगा. नीचे आपको फोटो के साथ देखने को मिलेगा की यह काम कैसे करें.

सबसे पहले अपने मोबाइल के हॉटस्पॉट को शुरू करें व अपना लैपटॉप उससे कनेक्ट करें. उसके बाद अपने taskbaar में दिखाए गए wifi के आइकॉन पर राईट क्लिक करें व open network and sharing center पर एक लेफ्ट क्लिक करें, 

अब wifi के नाम पर एक लेफ्ट क्लिक करें 


एक नया बॉक्स खुलेगा wifi status का उसपर properties बटन पर क्लिक करें, विंडोज आपसे एडमिनिस्ट्रेटर का पासवर्ड मांगेगा उसको इंटर कर दे, फिर एक नया बॉक्स खुलेगा


इस बॉक्स में 
1. एक नंबर टिक बॉक्स पर tick करें 
2. सेलेक्ट A नेटवर्क को ड्राप डाउन करके अपना ईथरनेट नेटवर्क को सेलेक्ट करें.
उसके बाद ओके पर क्लिक करें. सभी बॉक्सेस को क्लोज कर दे .

अब अपने raspberry pi को लं केबल द्वारा अपने लैपटॉप के लं पोर्ट से कनेक्ट कर दे व उसको पॉवर up कर दें .
अब आपको angry IPscanner डाउनलोड करके स्टार्ट करना है ताकि आप अपने raspberry pi को assign किये गए ip एड्रेस का पता लगा सके.
32/64-bit Installer

angry ipscanner को शुरू कर के उसमे ip एड्रेस डाले 192.168.137.0 - 192.168.137.255. उसके बाद स्टार्ट बटन पर क्लिक करें.


स्टार्ट बटन पर क्लिक करने के पश्चात angry ipscanner आपको कुछ समय में raspberry pi का ip एड्रेस खोज कर देगा उसको कही नोट कर ले.


अब आपको puTTY सॉफ्टवेर को डाउनलोड करना है, इससे हम raspberry pi को ssh पर access करेंगे 

puTTY download page

puTTY सॉफ्टवेर को शुरू कर के उसमे raspberry pi का ip जो हमने पिछले स्टेप में नोट किया था वो डालना है तथा पोर्ट 22 डालना है 


उसके बाद आपको open बटन पर क्लिक करना है.

अब एक नयी स्क्रीन खुलेगी तथा एक वार्निंग विंडो खुलेगी उसमे आपको yes पर क्लिक करना है.





yes पर क्लिक करने के पश्चात puTTY स्क्रीन में आपसे login as : पूछेगा यहाँ हमको pi ( जो की raspbian का default यूजर है, वो इंटर करना है )




login as में pi इंटर करने के बाद आपसे pi का पासवर्ड माँगा जायेगा, default पासवर्ड raspberry इंटर करें.




अब आप सिस्टम पर लॉग इन कर चुके है, बेहतर होगा की आप जल्द अपना default पासवर्ड बदल दें, इसमें passwd कमांड आपकी मदद करेगी.





आप इस विडियो को भी देख सकते है 

Enable ssh for headless setup of rasbian stretch

अपने Raspberry Pi पर ssh को बिना मॉनिटर के ऐसे इनेबल करें 

अगर आप अपने raspberry pi को बिना मॉनिटर के कॉन्फ़िगर करना चाहते है तो ऐसा करने के लिए आप ssh पर लॉग इन कर सकते है, परन्तु एक नए raspbian OS पर ssh डिसेबल्ड आता है, उसको इनेबल करने के लिए आपको sudo raspi-config कमांड को चला के उसको सेटअप कर सकते है, (यह केवल एक बार करना है फिर आप कभी भी ssh पर लॉग इन कर के काम कर सकते है.) यदि आपके पास कोई hdmi मॉनिटर नहीं है तो आप यहाँ दिए गए तरीके से बिना मॉनिटर के ssh इनेबल कर सकते है .

इस tutorial में दिए गए सेटअप को करने के लिए आपके पास निम्नलिखित टूल्स होने चाहिये 

  1. विंडोज कंप्यूटर.
  2. Raspberry Pi ( यह तरीका raspberry pi 3 मॉडल B पर टेस्टेड है )
  3. एक micro sd कार्ड रीडर.
  4. micro sd कार्ड जिस पर raspbian stretch OS इन्सटाल्ड हो.
  5. raspberry pi को पॉवर up करने के लिए पॉवर एडाप्टर और केबल.
सबसे पहले आपको अपने micro sd कार्ड पर raspbian stretch लाइट install करना है. अगर आप ने अभी तक यह नहीं किया है तो हमारा पुराना पोस्ट देखें.

raspbian stretch install method



अब आपको अपने micro sd कार्ड को कार्ड रीडर में लगा के उस के root फोल्डर में एक नयी फाइल बनानी है जिसका की हमको नाम ssh रखना है बिना किसी extention के, ऐसा करने के बाद आप जब raspbian को बूट करेंगे तब वो ssh को इनेबल कर देगा व आपकी बनायीं हुई फाइल को डिलीट कर देगा. 

नयी फाइल ssh नाम से बनाने के लिए विंडोज के + R key को दबाये रन बॉक्स खुलेगा उसमे notepad.exe डाल कर enter के को दबाये.

 अब notepad खुलेगा उसमे file--> save मेनू पर जाये, save लोकेशन अपने micro sd कार्ड को सेलेक्ट करे तथा फाइल का नाम "ssh" डाले,

 " भी डालना जरुरी है वर्ना notepad ssh के बाद .txt जोड़ देगा तथा हमारा काम नहीं होगा.


 एक बार फाइल बन जाने के पश्चात आप micro sd कार्ड को विंडोज से eject कर के raspberry pi में लगाये तथा उसको बूट करे.
ssh पर लॉग इन करने के लिए आप विंडोज puTTY क्लाइंट का इस्तेमाल कर सकते है. इस बारे में ज्यादा जानकारी अगली पोस्ट में.

ज्यादा जानकारी के लिए यह विडियो देखें 


Tuesday, 12 September 2017

Install Raspbian Stretch on Raspberry Pi 3 in hindi

आज हम लोग raspberry pi 3 मॉडल B 1GB पर raspbian stretch install करने के बारे में जानेंगे . सबसे पहले raspberry pi अगर आप लोग नहीं जानते है तो थोडा उसके बारे में जान ले .
Raspberry Pi 3 Model B


Raspberry Pi


raspberry pi फाउंडेशन द्वारा पहला raspberry pi फ़रवरी 2012 में निकाला गया था . raspberry pi फाउंडेशन ने पहला raspberry pi uk के school में बच्चो को कंप्यूटर और कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से परिचित करवाने के लिए डिजाईन किया गया था, पहली रिलीज में 2 मॉडल निकले गए थे जो की क्रमशः raspberry pi मॉडल A और raspberry pi मॉडल B के नाम से रिलीज किये गए थे . raspberry pi सिंगल बोर्ड कंप्यूटर की श्रेणी में आते है जिनको शोर्ट में SBC भी बोलते है . ज्यादातर इनमे एक कंप्यूटर के ज्यादातर सभी कॉम्पोनेन्ट परमानेंटली लगाये (soldered) होते है, परन्तु कुछ SBC इसके अपवाद भी है . raspberry pi में कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर पॉवर सप्लाई, हार्ड डिस्क के अलावा सभी कॉम्पोनेन्ट लगाये गए थे, अगर आपको इसको इस्तेमाल में लेना है तो आपको कीबोर्ड, माउस, मॉनिटर, पॉवर सप्लाई (एक अच्छा मोबाइल चार्जर 5V 2Amp ), और हार्ड डिस्क (raspberry pi के लिए हार्ड डिस्क की जगह SD कार्ड लगता है ) की जरुरत पड़ती है. बाद के कुछ सालो में raspberry फाउंडेशन ने कई raspberry के मॉडल निकले जो की काफी लोकप्रिय हुए ज्यादा जानकारी के लिए विकीपीडिया

Raspberry Pi OS


हमारे कंप्यूटर व् लैपटॉप में हम ज्यादातर विंडोज के ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करते है, हालाँकि विंडोज के अलावा भी और ऑपरेटिंग सिस्टम आते है . Raspberry Pi में लिनक्स (LINUX) ऑपरेटिंग सिस्टम प्रयोग में आता है, ये एक बहुत ही अच्छा ऑपरेटिंग सिस्टम है, अगर आप इसके बारे में नहीं जानते है तो इसके बारे में पढ़े . वैसे तो Raspberry Pi के लिए बहुत से OS आते है परन्तु आज हम Raspbian के बारे में बात करेंगे . raspbian, जिस ऑपरेटिंग सिस्टम से बनाया गया है उसका नाम है डेबियन, यह डेस्कटॉप कंप्यूटर पर चलने वाला एक बहुत ही पोपुलर लिनक्स (LINUX) डिस्ट्रीब्यूशन है. डेबियन एक बहुत ही लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम है और एक बहुत ही हेल्पफुल कम्युनिटी इसको हमेशा अच्छा करने का प्रयास करती रहती है वो भी फ्री में, सबसे recent डेबियन (stable) का वर्शन stretch है और इस पर आधारित Raspberry Pi का OS raspbian stretch कहलाता है.

BOM

इस tutorial के लिए आपको इन सामान की जरुरत पड़ेगी


  1. Raspberry Pi (हम raspberry pi 3 मॉडल B पर काम करेंगे )
  2. micro SD मेमोरी कार्ड 8 GB (raspberry pi 3 मॉडल B में micro sd मेमोरी कार्ड लगता है )
  3. पॉवर सप्लाई (एक अच्छा 5VDC पॉवर सप्लाई जो की 2amp करंट दे सके व micro usb कनेक्टर हो )
  4. एक hdmi मॉनिटर.
  5. एक usb कीबोर्ड, माउस का सेट.

Raspbian stretch का इंस्टालेशन कैसे करें


जैसा की आपको पहले ही पता है की Raspberry Pi में हार्ड डिस्क की बजाय SD/Micro SD कार्ड लगता है, अतः, OS का इंस्टालेशन करने के लिए हमें मेमोरी कार्ड में raspbian OS की इमेज को Write करना पड़ता है, यह करने के लिए हमे कुछ सॉफ्टवेर टूल्स की जरुरत पड़ती है


  1. Raspbian OS की इमेज. Raspbian डाउनलोड पेज.
  2. SD कार्ड पर इमेज write करने का tool USBIT 
  3. कंप्यूटर या लैपटॉप विंडोज OS के साथ.
  4. एक मेमोरी कार्ड रीडर लैपटॉप में इनबिल्ट या USB कार्ड रीडर.
सबसे पहले अपने मेमोरी कार्ड रीडर में मेमोरी कार्ड लगाये और उसको अपने कंप्यूटर या लैपटॉप में लगाये. अब usbit सॉफ्टवेर जो की आपने डाउनलोड किया होगा उसको unzip करके उसके फोल्डर में जाये तथा usb image tool.exe को डबल क्लिक करके रन करें .


 कंप्यूटर आपसे एडमिनिस्ट्रेटर का पासवर्ड मांग सकता है अगर ऐसा हो तो एडमिनिस्ट्रेटर का पासवर्ड इंटर करें. उसके बाद आपको नीचे दी हुई विंडो खुलेगी 


इस विंडो में आपको एक बार लेफ्ट साइड की pane में अपनी usb device (कार्ड रीडर ) को सेलेक्ट करना है (एक क्लिक ). अगर कई device आ रही है तो अच्छे से समझ कर आगे बढे वर्ना किसी और device पर इमेज write हो जाएगी.
बेहतर होगा की इस स्टेप पर आप usb हार्ड डिस्क / usb फ़्लैश ड्राइव आदि निकाल दे . (prevention is better than cure ) 

सही device को सेलेक्ट करने के पश्चात आपको restore बटन पर क्लिक करना है 

रिस्टोर बटन पर क्लिक करने के बाद एक और बॉक्स खुलेगा जिसमे आपको raspbian stretch आल फाइल्स को सेलेक्ट करने के बाद अपने कंप्यूटर में स्थित raspbian इमेज को सेलेक्ट करना है.

इसके बाद फोल्डर में स्थित raspbian फाइल पर एक बार क्लिक करें फिर ओपन पर क्लिक करें



इस स्टेप के बाद usb इमेज tool आपसे इमेज write करने की फाइनल आज्ञा मांगेगा



अब इस विंडो में YES पर क्लिक करें, इमेज write होने लगेगी, इस काम में थोडा वक्त लगेगा सो आप कुछ देर इन्तजार करें .

restoring image 100% होने पर raspbian install हो गया है .

(मेमोरी कार्ड में stretch install होने के पश्चात उसमे दो पार्टीशन बन जाते है, एक पार्टीशन बूट नाम से होता है जो की fat फॉर्मेट में होता है अतः विंडोज में दिखता है, दूसरा पार्टीशन लिनक्स के नेटिव फॉर्मेट में होता है अतः विंडोज में नहीं दिखता है ) आपके sd कार्ड का साइज़ अब 40 - 50 mb के आस पास दिखेगा.

मेमोरी कार्ड को raspberry pi 3 में लगाये

उसके बाद अपने pi के micro usb कनेक्टर में पॉवर सप्लाई  का micro usb कनेक्टर लगाये व उसको पॉवर up करें.





अगर आपको बिना स्क्रीन, कीबोर्ड और माउस के सिस्टम स्टार्टअप करना है ( जिसको की headless बोलते है ) तो आपको मेमोरी कार्ड को वापस कंप्यूटर में लगा कर बूट पार्टीशन में ssh नाम की एक फाइल बना दे, ध्यान रहे यह फाइल बिना किसी extention के होनी चाहिये . यह फाइल मौजूद होने पर raspbian अपने आप ही ssh को इनेबल कर देगा जो की normally disabled रहता है. ssh इनेबल होने पर आप नेटवर्क पर लॉग इन कर के raspberry में कोई भी काम अपने कंप्यूटर द्वारा कर सकते है, परन्तु ssh में आपको graphical डेस्कटॉप नहीं दिखता है, सारा काम कंसोल विंडो पर करना पड़ता है, graphical डेस्कटॉप को भी नेटवर्क पर लॉग इन किया जा सकता है VNC  पर ( इन दोनों के बारे में विस्तार से और अगले ब्लॉग में ). यह  करने के बाद आप जब raspberry pi में इस मेमोरी कार्ड को लगायेंगे और उसको पॉवर देंगे तब वो बूट होगा,





यदि आपने मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस आदि लगाया हुआ है तो आपको raspberry pi की बूटिंग प्रोसेस होते हुए दिखेगी फिर लॉग इन prompt मिलेगा जहाँ आपको


यूजर नाम   pi
पासवर्ड      raspberry

लोग इन के बाद सबसे पहले sudo raspi-config कमांड चला 1 expand filesystem कमांड चलाना चाहिये.
इससे जो इमेज हमने sd कार्ड पर write किया है वो पुरे कार्ड पर expand हो जायेगा.

डालना है ( ध्यान देना है की पासवर्ड डालते समय विंडोज की तरह ***** नहीं आते है, आप अपना पासवर्ड पूरा टाइप कर के इंटर करें लॉग इन हो जायेगा )

चूकी हमने raspberry pi का लाइट वर्शन डाला है अतः graphical डेस्कटॉप इसमें नहीं आता है, यदि आपको graphical डेस्कटॉप चाहिये तो अगले ब्लॉग में तरीका मिलेगा.


अधिक जानकारी के लिए निचे दी गई वीडियो देखे





raspberry pi को बिना router के अपने लैपटॉप के ईथरनेट पोर्ट से कैसे कनेक्ट करे

Raspberry Pi को अपने लैपटॉप के ईथरनेट (ETHERNET) से कनेक्ट करने के लिए आपको सबसे पहली परेशानी यह आती है कि, आपके लैपटॉप के ईथरनेट पोर्ट प...