अपने Raspberry Pi पर ssh को बिना मॉनिटर के ऐसे इनेबल करें
अगर आप अपने raspberry pi को बिना मॉनिटर के कॉन्फ़िगर करना चाहते है तो ऐसा करने के लिए आप ssh पर लॉग इन कर सकते है, परन्तु एक नए raspbian OS पर ssh डिसेबल्ड आता है, उसको इनेबल करने के लिए आपको sudo raspi-config कमांड को चला के उसको सेटअप कर सकते है, (यह केवल एक बार करना है फिर आप कभी भी ssh पर लॉग इन कर के काम कर सकते है.) यदि आपके पास कोई hdmi मॉनिटर नहीं है तो आप यहाँ दिए गए तरीके से बिना मॉनिटर के ssh इनेबल कर सकते है .
इस tutorial में दिए गए सेटअप को करने के लिए आपके पास निम्नलिखित टूल्स होने चाहिये
- विंडोज कंप्यूटर.
- Raspberry Pi ( यह तरीका raspberry pi 3 मॉडल B पर टेस्टेड है )
- एक micro sd कार्ड रीडर.
- micro sd कार्ड जिस पर raspbian stretch OS इन्सटाल्ड हो.
- raspberry pi को पॉवर up करने के लिए पॉवर एडाप्टर और केबल.
सबसे पहले आपको अपने micro sd कार्ड पर raspbian stretch लाइट install करना है. अगर आप ने अभी तक यह नहीं किया है तो हमारा पुराना पोस्ट देखें.
raspbian stretch install method
अब आपको अपने micro sd कार्ड को कार्ड रीडर में लगा के उस के root फोल्डर में एक नयी फाइल बनानी है जिसका की हमको नाम ssh रखना है बिना किसी extention के, ऐसा करने के बाद आप जब raspbian को बूट करेंगे तब वो ssh को इनेबल कर देगा व आपकी बनायीं हुई फाइल को डिलीट कर देगा.
नयी फाइल ssh नाम से बनाने के लिए विंडोज के + R key को दबाये रन बॉक्स खुलेगा उसमे notepad.exe डाल कर enter के को दबाये.
अब notepad खुलेगा उसमे file--> save मेनू पर जाये, save लोकेशन अपने micro sd कार्ड को सेलेक्ट करे तथा फाइल का नाम "ssh" डाले,


" भी डालना जरुरी है वर्ना notepad ssh के बाद .txt जोड़ देगा तथा हमारा काम नहीं होगा.
एक बार फाइल बन जाने के पश्चात आप micro sd कार्ड को विंडोज से eject कर के raspberry pi में लगाये तथा उसको बूट करे.
ssh पर लॉग इन करने के लिए आप विंडोज puTTY क्लाइंट का इस्तेमाल कर सकते है. इस बारे में ज्यादा जानकारी अगली पोस्ट में.
ज्यादा जानकारी के लिए यह विडियो देखें




No comments:
Post a Comment